मुकेश धोबी
समाज की जमीन पर 23 फरवरी 2026 को संत गाड़से महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समन्वय समिति के अध्यक्ष रामजीलाल अखरिया की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर संत गाड़से महाराज की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम का पोस्टर भी विधिवत विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में सीतारामजी वकील, रामजीलाल अखरिया, राजेश, रामजीलाल जनूदरिया, गिरधारीलाल चौधरी, रामबिहारी कोलीवाल, मदनलाल खाचरियावास, प्रहलाद दसलानिया गोहंदी, गोपाल, विनोद, बनवारीलाल, रामप्रसाद, कश्मीरा सिंह, जगदीश रमन, हनुमान एवं अजय बड़गुजर सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने Sant Gadge Maharaj के स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक सुधार संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत गाड़से महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और स्वच्छता को जीवन का आधार बताया।
बालिकाओं ने भी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की। वक्ताओं ने समाज के प्रत्येक परिवार से अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में संत गाड़से महाराज की 150वीं जयंती समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समारोह की तैयारियों के लिए चुनाव समिति एवं स्मारिका समिति के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
समाजबंधुओं ने एक स्वर में संत गाड़से महाराज के आदर्शों पर चलने और उनके संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

