Tuesday, December 16, 2025
Homeजयपुरफुलेराफुलेरा की बेटी आराध्या कुमावत ने KVS नेशनल स्पोर्ट्स मीट में जीता...

फुलेरा की बेटी आराध्या कुमावत ने KVS नेशनल स्पोर्ट्स मीट में जीता ब्राउन मेडल

फुलेरा (जयपुर )

केंद्रीय विद्यालय फुलेरा की छात्रा आराध्या कुमावत, पुत्री स्व. सुरेन्द्र कुमावत, निवासी श्रीराम नगर फुलेरा ने राष्ट्रीय स्तर पर कस्बे का नाम रोशन किया है। चेन्नई में आयोजित 54वें KVS नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2025 में उन्होंने रोलर स्केटिंग (अंडर-19 वर्ग) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्राउन मेडल हासिल किया।

क्षेत्र में खुशी की लहर

आराध्या की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, स्थानीय खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है बल्कि पूरे फुलेरा के लिए प्रेरणादायी है।

प्रेरणा बनी आराध्या

आराध्या ने यह साबित किया है कि छोटे कस्बों की बेटियां भी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments