Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरगौ माता को लापसी खिलाई, गौ रक्षा व सेवा की मिसाल

गौ माता को लापसी खिलाई, गौ रक्षा व सेवा की मिसाल

पादूकलां शनि अमावस्या के अवसर पर पादूकलां कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोभक्तों ने गौशाला परिसर में बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरे चारे, गुड़ और लापसी का भोग लगाकर गौ माता को अर्पित किया गया।

7 वर्षों से जारी सेवा

ग्राम मेवड़ा स्थित कामधेनु गौ रक्षा भक्ति ग्रुप पिछले सात वर्षों से निरंतर इस सेवा कार्य को कर रहा है। ग्रुप एडमिन दिनेश सोनी ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या, ग्यारस और पूनम पर विशेष रूप से लापसी का प्रसाद बनाकर गौ माता को अर्पित किया जाता है।

गौवंश और जीव सेवा

ग्रुप केवल प्रसाद तक सीमित नहीं है, बल्कि बीमार और पीड़ित गौवंश की देखभाल तथा अन्य जीवों की सेवा भी नियमित रूप से करता है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि यह सेवा कार्य सिर्फ कस्बे तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के गांवों तक भी पहुंचाया जाता है।

सोशल मीडिया से प्रेरणा

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेरित होकर कई गोभक्त हर माह लापसी, गुड़, हरा चारा और हरी सब्जियों की व्यवस्था कर इस सेवा में योगदान देते हैं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments