Saturday, August 9, 2025
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरजैसलमेर 11 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना, सरकार को...

जैसलमेर 11 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना, सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम

रिपोर्ट: महेन्द्र सिंह

जैसलमेर: अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान द्वारा मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक गवर्नमेंट हॉस्टल पर 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। संगठन की ओर से प्रदेशभर से सफाई कर्मचारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। जैसलमेर जिले से संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक बरासा ने भाग लिया।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर चांवरिया ने कहा कि राज्य की नगरीय निकायों में 30,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि परंपरागत रूप से सफाई कार्य करने वाले वाल्मीकि समाज के लिए विशेष नियम बनाकर उन्हें प्राथमिकता दी जाए और इस संबंध में सरकार नोटिफिकेशन जारी करे।

धरने के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएलबी निदेशक इन्द्रजीत सिंह को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष अशोक बरासा ने जानकारी दी कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग की गई है कि सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए।
साथ ही यदि सरकार 15 अगस्त तक मांगे नहीं मानती है, तो संगठन राज्यभर में “झाड़ू डाउन” आंदोलन शुरू करेगा।

धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बेनीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री विजय बाहोत, प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल जैदिया, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर चांवरिया,
बीकानेर से जिचंद्र प्रकाश पंडित, राजन जैदिया, तिलोक चंद कांगड़ा, राजेन्द्र घारू, राहुल, सनी चांवरिया, सतीश चांवरिया सहित अन्य कार्यकर्ता तथा वाल्मीकि समाज के लोग शामिल रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments