Friday, August 8, 2025
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरपोकरण में तीसरी महिला कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन, हर समाज की...

पोकरण में तीसरी महिला कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन, हर समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

पोकरण (जैसलमेर)। सावन के अंतिम सोमवार को पोकरण में महिला शक्ति द्वारा तीसरी परंपरागत कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा सामाजिक समरसता, जनकल्याण और देश में सुख-शांति की कामना के उद्देश्य से निकाली गई। यात्रा में नगर की सभी प्रमुख समाजों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और आस्था की मिसाल पेश की।

रामदेवशेर तालाब से गीता भवन तक पहुँची यात्रा

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वंदना शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा रामदेवशेर तालाब स्थित प्राचीन शिवालय से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गीता भवन महादेव मंदिर तक पहुँची। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।

हर समाज की महिलाओं की रही भागीदारी

इस आयोजन में मीरा माली, संतोष माली, दरिया, सुमित्रा, मीना, कंचन, रेखा, प्रीति, जयश्री, संगीता, भगवती, दिव्या, सरोज, प्रेमलता सहित माहेश्वरी समाज, माली समाज और अन्य समाजों की महिलाओं ने श्रद्धा और जोश के साथ भाग लिया।

नगरवासियों ने किया फूल वर्षा और जलपान सेवा

यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था की और पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में महिला मोर्चा की टीम की सक्रिय भूमिका रही।

आस्था और एकता की मिसाल बनी कांवड़ यात्रा

सावन की अंतिम सोमवारी पर निकली यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई। महिला मोर्चा की पहल से पोकरण की सड़कों पर उमड़े श्रद्धा के इस दृश्य ने सभी को भावविभोर कर दिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments