Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजोधपुरधर्मांतरण रोकने के सख्त कानून का विहिप ने किया स्वागत, लव जिहाद...

धर्मांतरण रोकने के सख्त कानून का विहिप ने किया स्वागत, लव जिहाद पर लगेगी रोक

जोधपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को पारित विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 का विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत किया है। विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि यह कानून समाज की मांग और जनता की भावनाओं के अनुरूप है।

लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्ती

परांडे ने कहा कि अब जबरन और गुपचुप धर्मांतरण पर रोक लगेगी। लव जिहाद और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से भी राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कानून बनाने की मांग की।

कठोर प्रावधान और सजा

इस विधेयक में धर्मांतरण करवाने वाली संस्थाओं के भवन को सीज करने और जरूरत पड़ने पर ध्वस्त करने का प्रावधान भी शामिल है। दोषियों को 7 से 20 साल तक की सजा हो सकती है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

विहिप ने अवैध धर्मांतरण की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9024669328 भी जारी किया है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments