Sunday, October 26, 2025
Homeजिला वार खबरेजोधपुरमोदी युवा मैराथन : जोधपुर में 5 हजार से अधिक युवा होंगे...

मोदी युवा मैराथन : जोधपुर में 5 हजार से अधिक युवा होंगे शामिल, भव्य समारोह की तैयारी

जोधपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा 21 सितम्बर 2025 को जोधपुर में “मोदी युवा मैराथन” का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन जोधपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में होगी।

5 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नरपत दान चारण ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस भव्य आयोजन में 5 हजार से अधिक युवा, विद्यार्थी, महिला व खेल प्रेमी हिस्सा लेंगे। यह मैराथन युवाओं में राष्ट्र निर्माण, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

शहीद स्मारक से जालोरी गेट तक 5 किमी दौड़

जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने कार्यक्रम का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि यह मैराथन लगभग 5 किलोमीटर की होगी। दौड़ की शुरुआत शहीद स्मारक से होगी और यह जलजोग, गांधी मैदान होते हुए जालोरी गेट पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद व भाजपा पदाधिकारी भी युवाओं के साथ दौड़ लगाएंगे।

पदाधिकारियों की मौजूदगी

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री संजय पंवार, राजवीर बांता और शुभम हंस भी उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments