Wednesday, February 18, 2026
Homeजिला वार खबरेजोधपुरजोधपुर में 23–24 फरवरी को एमसीपीआई(यू) का राष्ट्रीय कन्वेन्शन, वामपंथी एकता व...

जोधपुर में 23–24 फरवरी को एमसीपीआई(यू) का राष्ट्रीय कन्वेन्शन, वामपंथी एकता व जनसंघर्षों की दिशा पर होगा मंथन

स्थान: जोधपुर, राजस्थान
संवाददाता: अभिषेक सैन

भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (युनाईटेड) का राष्ट्रीय कन्वेन्शन 23 से 24 फरवरी 2026 तक सूर्यनगरी जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कन्वेन्शन में राजस्थान सहित पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक राष्ट्रीय एवं प्रांतीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

कन्वेन्शन का उद्घाटन 23 फरवरी को और समापन 24 फरवरी को होगा।


राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श

कन्वेन्शन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर चर्चा के साथ क्रांतिकारी आंदोलन के विकास हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों, नौजवानों, महिलाओं तथा कमजोर और पिछड़े वर्गों की समस्याओं पर आंदोलनकारी प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी दी गई है।

पार्टी का कहना है कि उद्योगों के बंद होने, मजदूरों के पुनर्वास, किसानों को लाभकारी योजनाओं की गारंटी, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकारें प्रभावी समाधान देने में विफल रही हैं।


निजीकरण और श्रम नीतियों पर होगी आलोचना

सार्वजनिक उद्योगों और सरकारी सेवाओं के निजीकरण, श्रमिक-विरोधी श्रम संहिताओं, शिक्षा व चिकित्सा के बढ़ते निजीकरण और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर भी चर्चा और आलोचना की जाएगी। साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए वैकल्पिक नीतिगत दिशा तय करने की बात कही गई है।


आयोजन समिति का गठन

कन्वेन्शन के सफल आयोजन के लिए 30 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें

  • प्रो. गंगाराम जाखड़ (अध्यक्ष)
  • कॉ. बृजकिशोर (महासचिव)
  • कॉ. नदीम खान एवं दयालराम गुर्जर (संयुक्त सचिव)
  • किशोर व्यास (उपाध्यक्ष)
  • वहीदुदीन, हबीबुर्रहमान, दिलीपसिंह खारिया सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

मेघवाल छात्रावास में होगा आयोजन

बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के सामने मसूरिया स्थित मेघवाल छात्रावास में कन्वेन्शन आयोजित होगा। कन्वेन्शन स्थल का नाम “शहीद भगतसिंह नगर” रखा गया है, जबकि प्रतिनिधियों के ठहराव स्थल का नामकरण ट्रेड यूनियन नेता कॉ. मोहन पुनमिया के नाम पर किया जाएगा।

पार्टी ने जोधपुर की प्रगतिशील जनता से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments