Wednesday, February 18, 2026
Homeराजस्थानमकराना में जर्जर रेलवे ओवरब्रिज पर उठे सवाल, विकास समिति ने प्रशासन...

मकराना में जर्जर रेलवे ओवरब्रिज पर उठे सवाल, विकास समिति ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

स्थान: मकराना
रिपोर्टर: अब्दुल सलाम

मकराना–मंगलाना रोड स्थित दिलढाणी रेलवे फाटक के ऊपर बने रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त स्थिति को लेकर विकास समिति, मकराना ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम प्रेषित किया गया।

आमजन की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि यह रेलवे ओवरब्रिज मकराना शहर का प्रमुख एवं व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री वाहन, स्कूल बसें, एम्बुलेंस, लोडिंग वाहन और भारी वाहन गुजरते हैं। पुल की वर्तमान जर्जर स्थिति के कारण आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

मरम्मत व नए पुल निर्माण की मांग

विकास समिति ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज की तत्काल तकनीकी जांच करवाई जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नए एवं मजबूत रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाए।

वैकल्पिक मार्ग चालू करने की भी मांग

समिति ने यह भी मांग की है कि जब तक ओवरब्रिज को पूर्ण रूप से सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक दिलढाणी रेलवे फाटक के नीचे से वैकल्पिक मार्ग आमजन के आवागमन के लिए अस्थायी रूप से चालू किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह दिलदाणी, अजीज गहलोत, बजरंग सिंह मंडोवरी, मोहम्मद इरशाद सिसोदिया, पूरणमल (सुरेश कुमावत), सीए राजीव सोलंकी, राजू जांगिड़, रमेश बागड़ी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments