जैसलमेर देश की अग्रणी कोचिंग संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) ने राष्ट्र सेवा में समर्पित भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह 5 वर्षीय शिक्षा सहयोग कार्यक्रम शहीद परिवारों, वीरता पुरस्कार विजेताओं तथा सेवारत और सेवानिवृत्त जवानों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करेगा।
शहीद परिवारों को विशेष लाभ
इस समझौते के तहत कर्तव्य के दौरान शहीद हुए जवानों के बच्चों की ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी। ऐसे विद्यार्थियों को केवल पंजीकरण शुल्क देना होगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग का अवसर मिल सकेगा।
वीरता पुरस्कार विजेताओं और दिव्यांग सैनिकों के लिए रियायत
20 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले या वीरता पदक प्राप्त सैनिकों के बच्चों को ट्यूशन फीस में 90 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा सभी सैनिकों के बच्चों को निर्धारित फीस में 20 प्रतिशत अतिरिक्त रियायत मिलेगी।
मार्गदर्शन और करियर काउंसलिंग भी
AESL के CEO चंद्रशेखर गरिसा रेड्डी ने बताया कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शन कार्यक्रम भी है। ANTHE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी तथा देशभर के आकाश केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन मेंटरिंग, करियर काउंसलिंग और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
वीर जवानों के सम्मान की पहल
संस्था ने बताया कि CRPF के बाद अब सेना और BSF के साथ यह साझेदारी हमारे वीर जवानों के त्याग के प्रति सम्मान है, जो उनके बच्चों के लिए सफलता के नए अवसर खोलेगी।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

