भेरून्दा (नागौर) / गिरधारी लाल प्रजापति
भेरून्दा पंचायत समिति, जिला नागौर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जसवंत सिंह रहे। सुबह विधिवत झंडारोहण व राष्ट्रगीत के वंदन के साथ समारोह की शुरुआत हुई।
जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों का सम्मान
इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकार बंधुओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं के विचार
प्रधान जसवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत समिति का मुख्य दायित्व ग्राम पंचायतों के विकास की दिशा में कार्य करना है और यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई जा रही है। नायब तहसीलदार भंवरिया ने कहा कि राजस्व से संबंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर भेरून्दा पंचायत समिति अधीन सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, ग्राम सेवक, विकास अधिकारी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

