Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरबिजाथल स्कूल मामला: ग्रामीणों की शिकायत पर अध्यापक सुशील चौधरी तत्काल प्रभाव...

बिजाथल स्कूल मामला: ग्रामीणों की शिकायत पर अध्यापक सुशील चौधरी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त

नागौर | रियांबड़ी

नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील के बिजाथल गांव स्थित राजकीय विद्यालय में तैनात अध्यापक सुशील चौधरी को ग्रामीणों की शिकायतों के बाद तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त अध्यापक बच्चों के साथ आए दिन अनुचित व्यवहार करते थे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वह 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त थे। इन गंभीर आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत शिक्षा विभाग को सौंपी थी।

मामले पर कार्रवाई की पुष्टि करते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण ने बताया कि ग्रामीणों की लिखित रिपोर्ट तथा शिक्षक ललित शर्मा के बयानों के आधार पर अध्यापक सुशील चौधरी को कार्यमुक्त किया गया है।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जो शिक्षक विद्यालय भवन में निवास कर रहे हैं, उनके वेतन से निर्धारित किराया काटकर सरकारी कोष में जमा कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण और छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि मामले की आगे भी निगरानी और आवश्यक जांच की जाएगी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments