Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरखेतों की मिट्टी में नमी से चने की फसल में बढ़ोतरी

खेतों की मिट्टी में नमी से चने की फसल में बढ़ोतरी

समय पर हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, पर समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी से बढ़ी नाराजगी

पादूकलां। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में इस बार समय पर हुई बारिश और मिट्टी में अधिक नमी के कारण चना फसल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खेतों में नमी बने रहने से पौधों की बढ़वार तेज हो रही है और फसल अपने परवान पर है। किसानों के अनुसार इस बार मौसम का मिजाज कृषि के लिए अनुकूल रहा है और फसलें बेहतर स्थिति में हैं।

हालांकि, दूसरी ओर किसानों में नाराजगी भी बढ़ रही है क्योंकि समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की तुलाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। पंजीयन होने के बावजूद खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने से किसान अपनी उपज को खुले बाजार में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।

स्थानीय किसान ने बताया कि “बारिश अच्छी हुई, मिट्टी में नमी बनी हुई है और ठंड भी शुरू हो गई है, जिससे चने की फसल इस बार उम्मीद से बेहतर है।” किसानों का कहना है कि यदि सरकार जल्द ही समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करे तो उन्हें उचित दाम मिल सकेंगे और कृषि उत्पादन का लाभ भी बढ़ेगा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments