रियांबड़ी (नागौर), संवाददाता – आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रियांबड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रमिला मीणा, व्याख्याता इशाक मोहम्मद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज के सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को तिरंगे का महत्व, उसके रंगों का प्रतीकात्मक अर्थ और राष्ट्रीय एकता में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीतों की गूंज और तिरंगे के रंगों से सजे वातावरण ने माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.