जोधपुर में NWREU महिला विंग का श्रावण महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया उत्सव

सुरपुरा डेम और मंडलनाथ महादेव मंदिर में हुई विशेष गतिविधियां, रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ तिरंगा वितरण और प्रतियोगिताएं, संगठन की उपलब्धियों और महिला सशक्तिकरण पर जोर

स्थान: जोधपुर
रिपोर्टर: अभिषेक सैन

जोधपुर, 07 अगस्त 2025 — नॉर्थ वेस्ट रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (NWREU) की महिला विंग ने श्रावण महोत्सव का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर सिंह चौधरी और महिला विंग सदस्य अरुणा सोलंकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महिला साथियों को सुरपुरा डेम ले जाया गया, जहां उन्होंने पालतू जानवरों की मूर्तियों के साथ सेल्फी लीं और रील्स बनाकर यादगार पल संजोए।

इसके बाद मंडलनाथ महादेव मंदिर में शिव दर्शन और आराधना की गई, जहां मंडलनाथ परिसर में महिलाओं ने सभा आयोजित की। सभा का संचालन आशा खीची ने किया, जबकि विशेष अतिथि श्रीमती सनेहलता पुरोहित ने संगठन के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार और अन्य पदाधिकारियों को राखी बांधी।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को स्नेहलता पुरोहित ने सम्मानित किया। श्रावण के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने संगठन के कार्यकलापों की जानकारी देते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय व्यास ने की, जबकि जसबीर सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि महिलाओं को मिलने वाली CCL (चाइल्ड केयर लीव) NWREU के प्रयासों का ही परिणाम है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी महिला सदस्यों को तिरंगे झंडे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अशोक सिंह मेड़तिया, बिलाल ख़ान, विक्रम सिंह मांगलिया, कृष्ण कुमार गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Google search engine

Leave a Reply