पादूकलां (नागौर)
पंचायत समिति रियांबड़ी के ग्राम कंवरियाट स्थित पीएम श्री विद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगे और हिंदी भाषा से जुड़े नारों वाले पोस्टर-बैनर के साथ बच्चों ने “हिंदी हमारी शान है” के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
विद्यार्थियों को मिले बैग और कला किट
इस अवसर पर नो बैग डे गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में पीएम श्री योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के 115 विद्यार्थियों को नए स्कूल बैग और कला किट वितरित किए गए।
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान की भाषा है, बच्चों को विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई के साथ मातृभाषा का सम्मान भी करना चाहिए।
प्रधानाचार्य जतनी चौधरी ने हिंदी दिवस को बच्चों के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने वाला अवसर बताया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रतियोगिताएँ
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत “हिंदी का मान बढ़ाओ” नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
ग्रामीणों और अभिभावकों की सहभागिता
इस मौके पर अभिभावक अर्जुनराम, संजयकुमार, सुखदेवराम, रामदेव, जियाराम, सीताराम, चेनाराम, एएनएम आशा चौहान, मोहन राम, सही राम, प्रकाश चंद, गजेन्द्र शर्मा, जीतेंद्र जांगिड, दीपशिखा कँवर, संतोष बांता, सुमन खन्दोलिया, निर्मला, सुनीता लटियाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

