Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरश्री 1008 खेमदासजी महाराज प्रथम भव्य मेले का बहुरंगीय पोस्टर विमोचन

श्री 1008 खेमदासजी महाराज प्रथम भव्य मेले का बहुरंगीय पोस्टर विमोचन

पादूकलां (नागौर)

नागौर जिले की पंचायत समिति भेरूंदा के ग्राम पंचायत बिखरनियां कला में श्री चारभुजा नवयुवक मित्र मंडल द्वारा शनिवार को प्रथम श्री 1008 खेमदासजी महाराज भव्य मेले का बहुरंगीय पोस्टर विमोचन किया गया। यह मेला पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि मेला 1 और 2 अक्टूबर को बिखरनियां कला स्थित खेमदासजी खेल मैदान में आयोजित होगा। दो दिवसीय मेले में झूले, चकरी, मिकी माउस, बच्चों के खिलौने और मिठाइयों की दुकानें विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। हजारों की संख्या में आसपास के गांवों से ग्रामीण और श्रद्धालु मेले का आनंद लेने पहुंचेंगे।

मेले का समापन 2 अक्टूबर की रात 51 फुट ऊंचे रावण दहन के साथ होगा। आयोजन समिति और ग्रामीणों का कहना है कि इस ऐतिहासिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं और हर वर्ग के लोग इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं।

बहुरंगीय पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में भवानी सिंह भाटी, दिलीप सिंह, कासमदीन, सुरेन्द्र सिंह, चन्द्रप्रकाश भाटी, प्रकाशचन्द जांगिड़, बाबूलाल लुणिया, सुनिल वैष्णव, कैलास बालोटिया, ललित वैष्णव, राजुराम वैष्णव, ओपी माठ, परमाराम मेहरिया, रामेश्वरलाल मेहरिया, रामलाल जाजड़ा, रमजीराम गुर्जर, दुलाराम प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments