रियांबड़ी (नागौर)। रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम लाम्पोलाई में प्रस्तावित विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति की ओर से गांव में प्रतिदिन प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया जा रहा है और आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया जा रहा है।
प्रभात फेरियों से धर्ममय माहौल
प्रभात फेरियों के दौरान “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा गांव धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आ रहा है। समिति सदस्य घर-घर संपर्क कर हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और संस्कारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य को साझा कर रहे हैं।
आयोजन समिति और जनसंपर्क
आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं में सोहनलाल पंचारिया महाराज, जगदीश पंचारिया, रामदेव टेलर, सीताराम शर्मा, रामगोपाल वैष्णव, सोहनराम पंचारिया, जगदीश डिया, नोरत रेगर, किशोर लटियाल, रामेश्वर लटियाल, दिनेश रतावा सहित अनेक लोग सुबह-शाम जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
संत-महात्माओं की सहभागिता की उम्मीद
समिति सदस्यों के अनुसार सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में संत-महात्मा और धर्मप्रेमी बंधु भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं की अलग-अलग टोलियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
ग्रामीणों में उत्साह, महिलाओं-युवाओं की बढ़ती भागीदारी
गांव में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

