Monday, February 9, 2026
Homeराजस्थानसूरतगढ़ में बार संघ न्यायिक की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह...

सूरतगढ़ में बार संघ न्यायिक की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सूरतगढ़ | बार संघ न्यायिक का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया।

न्यायिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश मोहम्मद आसिफ अंसारी रहे। विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपेंद्र कुमार मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट ध्वनि तंवर, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना, बार संघ राजस्व अध्यक्ष राकेश सारस्वत, बार संघ श्रीगंगानगर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई तथा बार संघ न्यायिक के पूर्व अध्यक्ष राकेश झोरड़ उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश मोहम्मद आसिफ अंसारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल भार्गव, सचिव दीपक पारिक एवं कोषाध्यक्ष उदित नारायण ओझाइया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला।

बार और बेंच के समन्वय पर जोर

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि आपसी सहयोग से ही न्यायिक व्यवस्था का समग्र विकास संभव है।

अध्यक्ष अनिल भार्गव की प्राथमिकताएं

नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायालय भवन के लिए बजट आवंटन कराना तथा एक अतिरिक्त अपर जिला न्यायालय खुलवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, सुविधाओं के विस्तार और बार संघ को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments