पादूकलां। 69वीं जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता (रा.उ.मा.वि. सांजू) में मांडल जोधा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे साल जिला चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के 7 प्रतिभागियों में से 6 ने मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विजेताओं का प्रदर्शन
- मनीष (55 किलो भार वर्ग) – गोल्ड मेडल
- हिम्मत सिंह (60 किलो भार वर्ग) – गोल्ड मेडल
- निशा टालनिया (44 किलो भार वर्ग) – गोल्ड मेडल
- लक्षिता (77 किलो भार वर्ग) – गोल्ड मेडल
- गुड्डी (53 किलो भार वर्ग) – सिल्वर मेडल
- शेरसिंह (60 किलो भार वर्ग) – ब्रॉन्ज मेडल
इस शानदार सफलता के दम पर विद्यालय ने 17 आयु वर्ग में लगातार दूसरी बार जिला चैम्पियनशिप हासिल की।

अन्य विद्यालयों का योगदान
पीईईओ मांडल जोधा की प्रेरणा से अधीनस्थ विद्यालय रा.उ.मा.वि. गोठड़ा के छात्र प्रकाश ने 71 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इस प्रकार मांडल जोधा ब्लॉक ने कुल 7 मेडल अपने नाम किए।

नई पहचान
खेल प्रेमी दीपेन्द्र सिंह और स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से मिली इस उपलब्धि ने मांडल जोधा क्षेत्र को खेल जगत में एक नई पहचान दिलाई है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

