मेड़ता सिटी (नागौर) | रिपोर्ट – डी.डी. चारण
राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय, मेड़ता सिटी में रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान “वननेस वन वृक्षारोपण” के पांचवे चरण के तहत किया गया।
50 पौधों का रोपण
संस्था प्रधान महेंद्र पारीक ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल कॉलोनी स्थित विद्यालय प्रांगण में 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संत निरंकारी मंडल नागौर जिला संयोजक बालकिशन बड़गुजर, एसीबीइओ प्रथम अर्जुन राम बागरानी, एसीबीइओ द्वितीय श्रीराम खोजा, प्रधानाध्यापक महेंद्र पारीक, समाजसेवी कमल कुमार गोयल और पोस्टमास्टर मुकेश राजपुरोहित ने पौधारोपण कर किया।

देशभर में चल रहा अभियान
मीडिया प्रभारी धीरज अरोड़ा ने जानकारी दी कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देशभर में एक साथ 600 से अधिक स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। प्रत्येक स्थान पर कम से कम 100 पौधों का क्लस्टर लगाया जा रहा है।
निरंकारी सेवक जुटे सेवा में
मेड़ता सिटी के संस्कृत विद्यालय में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक 50 से अधिक निरंकारी सेवादारों ने सेवा दी। इस दौरान उन्होंने गड्ढे खोदने, ऑर्गेनिक खाद मिश्रित मिट्टी डालने, पौधे लगाने और उन्हें पानी देने जैसे कार्य किए।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.