रियाँबड़ी (नागौर)। मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू शनिवार को रियाँबड़ी उपखंड मुख्यालय पहुँचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। रायका बाग स्थित भेरूपुरी महाराज की झाड़ी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कलरू का साफा-दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने बिजली, पानी, सड़क और अतिक्रमण जैसी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। भाजपा कार्यकर्ता किशोर ने आसन से श्मशान तक सड़क निर्माण की मांग उठाई। वहीं मुरलीधर सोनी और रामकिशोर तिवाड़ी ने रियाँबड़ी, सेंसड़ा और पादुकलां के निवासियों को टोल मुक्त करने की बात कही।

इसके अलावा कानाराम मरोठिया, बाबू सिंह परिहारी और दिपेन्द्र सिंह परिहार ने रियाँबड़ी की मुख्य सड़क व अटल पथ के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई।
विधायक लक्ष्मण राम कलरू ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, महेन्द्रनाथ योगी, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

