पादूकलां।
वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत संतृप्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत पादूकलां में राजस्थान ग्रामीण बैंक पादूकलां, यूको बैंक पादूकलां तथा ग्राम पंचायत पादूकलां के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग शिविर का आयोजन किया गया।
विकास अधिकारी ने दिया दिशा-निर्देश
इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार महरिया ने शिविर का निरीक्षण कर उपस्थित बैंक एवं पंचायत कार्मिकों को प्रगति बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
उपखंड रियांबड़ी प्रभारी जगदीश प्रसाद माली (सहायक विकास अधिकारी) ने ग्रामीणों को शिविर में उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रियांबड़ी उपखंड अटल पेंशन योजना पंजीयन में काफी पीछे है, इसलिए ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ें।
खाते और बीमा योजनाओं में हुआ पंजीयन
ब्लॉक सहायक पवन कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इस शिविर में—
- 21 जनधन खाते खोले गए
- 35 जनधन खातों की केवाईसी पूरी की गई
- 50 अन्य खातों की केवाईसी हुई
- 25 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में पंजीयन
- 25 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पंजीयन
- 17 ग्रामीणों का अटल पेंशन योजना में पंजीकरण किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी
इस अवसर पर यूको बैंक प्रबंधक सौम्यदत शर्मा, यूको बैंक दफ्तरी नंद किशोर गुरु, यूको बैंक बीसी महेंद्र भाटी, राजस्थान ग्रामीण बैंक प्रबंधक ऋषभ जैन, राजस्थान ग्रामीण बैंक बीसी पुरुषोत्तम, वित्तीय साक्षरता एफसी मरुधर कंवर, कनिष्ठ सहायक तारा चंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

