Tuesday, December 16, 2025
Homeजिला वार खबरेनागौरश्री पी. एस. भाटी विद्यालय में स्काउट-गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

श्री पी. एस. भाटी विद्यालय में स्काउट-गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

पादूकलां (नागौर)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ रियांबड़ी के तत्वावधान में स्काउटर-गाइडर सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन श्री पी. एस. भाटी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय बिखरनियांकलां में हुआ।

देशभक्ति कार्यक्रमों से हुआ शुभारंभ

अधिवेशन की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

अतिथियों का स्वागत व संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भैरूंदा प्रधान जसवंत सिंह थाटा, सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, स्काउट सीओ नागौर मोहम्मद अशफाक पंवार, एडीसी प्रमिला देवी, एसीबीईओ एवं सहायक जिला कमिश्नर गोपाल सिंह चारण सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक भवानी सिंह भाटी ने अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में साफा पहनाकर स्वागत किया।

प्रधान जसवंत सिंह थाटा ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में सहयोग, सद्भावना और सेवा भाव की भावना विकसित करता है। वहीं, एसीबीईओ गोपाल सिंह चारण ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए बच्चों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। स्काउट सीओ मोहम्मद अशफाक पंवार ने बच्चों को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में स्काउट-गाइड की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वार्षिक रिपोर्ट और प्रस्ताव

सत्र 2024-25 की आय-व्यय रिपोर्ट कोषाध्यक्ष दिनेश फड़ोलिया व नेमाराम कासनियां ने प्रस्तुत की। उपलब्धि रिपोर्ट सहसचिव धर्माराम तेतरवाल ने जबकि प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम संयुक्त सचिव दीपा रानी ने सदन में रखा। नये ऑडिटर के रूप में करमाराम (प्रधानाचार्य, आलनियावास) के नाम पर सहमति बनी।

पारंपरिक भोजन से हुआ स्वागत

अधिवेशन में आए सभी मेहमानों को खीर, पुड़ी व सब्जी परोसी गई। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के पीईईओ, संस्थाप्रधान, स्काउटर और गाइडर सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments