फलोदी | विनोद प्रजापति
भारतीय मज़दूर संघ का प्रदेश स्तरीय महिला अभ्यास वर्ग खाटू श्याम में आयोजित होने जा रहा है। इसी कड़ी में फलोदी जिले से 20 कार्यकर्ता बस द्वारा रवाना हुए। जिला उपाध्यक्षा प्रेमलता जीनगर, आंगनवाड़ी जिला संगठन मंत्री पिंकी पुरोहित और आंगनवाड़ी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवरी देवी के नेतृत्व में यह दल रवाना हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ
रवानगी कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रमेश नायक ने की। वरिष्ठ भामाशाह और भाजपा नेता मेघराज कल्ला, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुचिया ने बस को संगठन का ध्वज लहराकर रवाना किया।
मौजूद रहे गणमान्य
इस मौके पर अशोक व्यास, विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री प्रेमरतन दवे, जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ प्रदेश कार्य समिति सदस्य नेताराम माली, डिस्कॉम श्रमिक संघ जिला फलोदी अध्यक्ष फिरोज खान, समाजसेवी भूपत सिंह अवाय, हनुमान खिलेरी, मुकेश ढाका, वासुदेव मेघवाल और भगवान सिंह देवीलाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभ्यास वर्ग का आयोजन
भारतीय मजदूर संघ फलोदी के जिलामंत्री करणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रदेश स्तरीय महिला अभ्यास वर्ग 13 और 14 सितंबर को खाटू श्याम में होगा। इसमें पूरे राजस्थान से 300 से अधिक महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

