फलोदी
रिपोर्टर: विनोद प्रजापत
फलोदी शहर के संजय नगर निवासी और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता पप्पूराम नगारची को कांग्रेस के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से नगारची के समर्थकों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नगारची ने जताया आभार
पप्पूराम नगारची ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव महेश व्यास का आभार व्यक्त किया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाबद्ध कार्य
नगारची ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसके तहत वे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस संगठन की नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनजागरण और संरक्षण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

