फलोदी (विनोद प्रजापति)।
“ईमानदारी आज भी जिंदा है” – इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है फलोदी जिले के मोरिया गांव निवासी बनवारीलाल विश्नोई ने।
रास्ते में मिला चांदी का आभूषण
जानकारी के अनुसार, बनवारीलाल विश्नोई अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर देणोक के अजीमनगर इंदौ का बास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक चांदी का आभूषण पड़ा मिला। उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन मालिक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर आभूषण मिलने की जानकारी साझा की।
मालिक तक पहुंचा आभूषण
कुछ देर बाद अजीमनगर इंदौका बास निवासी सतार खान ने बनवारीलाल से संपर्क किया और बताया कि यह चांदी का आभूषण उनके रिश्तेदारों का है, जो केरल से लौटते समय रास्ते में गिर गया था।
गांव में सराहना
बनवारीलाल विश्नोई ने गांव के सलीम खां, रमजान खां सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में आभूषण वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया। उनकी इस पहल पर ग्रामीणों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

