Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेफलोदीहेलमेट वितरण कर मनाया जन्मदिन, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश - शिक्षक...

हेलमेट वितरण कर मनाया जन्मदिन, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश – शिक्षक कृष्ण कुमार थानवी का अनूठा प्रयास

फलोदी |
जिले की ग्राम पंचायत लॉर्डिया के शिक्षक कृष्ण कुमार थानवी ने अपने 47वें जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दुपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों से संकल्प पत्र भी भरवाए गए, जिसमें हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने का वचन लिया गया।

कार्यक्रम में फलोदी की जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी, जिला परिवहन कार्यालय के विनोद कुमार, आलोक बेनीवाल, सत्यनारायण पवार, महेंद्र सागर थानवी, राज कुमार पुरोहित एवं बाबूलाल सहित अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षक कृष्ण कुमार थानवी ने कहा कि दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट जीवन रक्षक है। इसे पहनना केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे तेज गति, बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन न चलाएं।

इस अवसर पर जिला परिवहन विभाग के दिनेश बोहरा ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments