Tuesday, August 19, 2025
Homeजिला वार खबरेफलोदीफलोदी पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

फलोदी पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

फलोदी। पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा आरोपी मुस्ताक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी पर सरवर हुसैन की हत्या का आरोप है।

घटना का विवरण

30 जून 2025 की रात सरहद भोजका-जैमला रोड पर मुलजिमों ने पीरू खां व अन्य के साथ मारपीट कर सरवर हुसैन की हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़िता रुखसाना निवासी भाखरिया हाल जागरिया की रिपोर्ट पर थाना फलोदी में मामला दर्ज किया गया था। पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक फलोदी श्री कुंदन कंवरिया (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी श्री ब्रजराजसिंह चारण (RPS) तथा वृताधिकारी फलोदी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी फलोदी महेंद्र दत्त शर्मा मय टीम ने तलाश अभियान चलाया।
16 अगस्त 2025 को टीम ने फरार आरोपी मुस्ताक पुत्र नजीर खां, उम्र 47 साल, निवासी कसाईयों का बास, भाखरिया हाल हाडोलाई स्कूल के पास, थाना फलोदी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का कारण

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते झगड़े में सरवर हुसैन की हत्या कर दी गई। गिरफ्तार आरोपी मुस्ताक के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े का एक प्रकरण थाना फलोदी में दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मुस्ताक पुत्र नजीर खां, जाति मुसलमान, उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 कसाईयों का बास, भाखरिया हाल हाडोलाई स्कूल के पास, जागरिया, थाना फलोदी, जिला फलोदी।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments