सूरतगढ़ स्थित वीर तेजाजी जाट संस्थान में शुक्रवार को महाराजा सूरजमल की जयंती के उपलक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और महाराजा सूरजमल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।
दूरदर्शी शासक और कुशल प्रशासक थे सूरजमल
सभा में संस्थान के सचिव मोहनलाल डेलू ने महाराजा सूरजमल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे दूरदर्शी शासक, कुशल प्रशासक और वीर योद्धा थे। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया।
डेलू ने कहा कि महाराजा सूरजमल के आदर्श आज भी समाज को एकजुटता और स्वाभिमान की प्रेरणा देते हैं।
गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर देशराज डूडी, स्वरूप राम गोदारा, देवेंद्र पाल सियाग, रामेश्वर गोदारा, राजपाल सिंह नाड़र, राजवीर सियाग, हनुमान मील, राजेंद्र चाहर, राजेश भादू, शीशपाल बिजारणिया, मदन बेनीवाल और सुनील बबल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुष्पांजलि अर्पित कर लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

