Saturday, February 14, 2026
Homeजिला वार खबरेफलोदीपशु रथ परियोजना के तहत 400 से अधिक ऊँटों का उपचार, फलोदी...

पशु रथ परियोजना के तहत 400 से अधिक ऊँटों का उपचार, फलोदी के गांवों में लगा विशेष वेटनरी शिविर

फलोदी : विनोद छंगाणी

जिले के राईका बाग मोटाई एवं ठाकरिया नाडा गांवों में ऊँटों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर एक विशेष वेटनरी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाप ब्लॉक पशुपालन विभाग के निर्देशन में तथा सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड के सहयोग से सहज संस्थान द्वारा संचालित “पशु रथ परियोजना” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

400 से अधिक ऊँटों की जांच और उपचार

शिविर के दौरान लगभग 400 से अधिक ऊँटों की जांच कर उनका उपचार किया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने त्वचा रोग, पोषण की कमी, पैरों की समस्याएं, मौसमी बीमारियों और घावों में कीड़ा पड़ने जैसी आम परेशानियों का मौके पर ही इलाज किया। गंभीर रूप से बीमार पशुओं को आवश्यक दवाइयां और विशेष परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा के निर्देशन में उपचार कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।

हर माह 100 गांवों तक पहुंच रही सेवाएं

कंपनी प्रतिनिधि मनोज व्यास ने बताया कि परियोजना के तहत हर माह दो पशु रथों के माध्यम से करीब 100 गांवों में नियमित शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों तक पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंच सकें। शिविर में कुल 21 पशुपालकों ने भाग लिया और पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की मांग की।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments