Friday, February 13, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरबोर्ड परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण आगाज: पादूकलां केंद्र पर 312 में से...

बोर्ड परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण आगाज: पादूकलां केंद्र पर 312 में से 309 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

पादूकलां (नागौर)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आगाज हुआ। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे शुरू हुई।

312 में से 309 विद्यार्थी रहे उपस्थित

परीक्षा ऑर्डिनेटर मनोहर बावरी तथा केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 309 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

केंद्र पर रही सख्त व्यवस्था

अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी एवं परीक्षा प्रभारी संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा कक्षों में अनुशासन बनाए रखा गया। परीक्षा समाप्ति के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया, जबकि कुछ विद्यार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा नागौर पहलादराम ताननण, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह चारण एवं सूर्यकांत पारीक ने बग्गड़, लांपोलाई, पादूकलां और रियांबड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments