Friday, February 13, 2026
Homeराजस्थानमकराना में उमराह यात्रियों का स्वागत, हाजी मोहम्मद हसन गहलोत परिवार 35...

मकराना में उमराह यात्रियों का स्वागत, हाजी मोहम्मद हसन गहलोत परिवार 35 दिन की मक्का-मदीना यात्रा पर रवाना

मकराना | संवाददाता

मकराना शहर के आदर्श नगर रोड स्थित रहने वाले मार्बल उद्योगपति एवं समाजसेवी हाजी मोहम्मद हसन गहलोत (बीरू) अपने परिवार के साथ उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए। उनका यह धार्मिक सफर लगभग 35 दिनों का रहेगा, जिसमें पूरा रमजान माह मक्का-मदीना में बिताया जाएगा।

स्वागत समारोह का आयोजन

उमराह यात्रा पर रवाना होने से पूर्व यात्रियों के सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हाजी मोहम्मद हसन गहलोत के साथ मोहम्मद अरबाज गहलोत, शहजाद अली गहलोत, अहमद अली गहलोत, अली मोहम्मद, शहनाज बानो, अलका बानो, सना बानो, इकरा बानो, रौनक बानो, खुर्शीदा बेगम सहित गहलोत परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी उमराह यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समाज के लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मकराना अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमीन संस्था के सदर गुलाम सैयद अली, हाजी मोहम्मद रफीक गौड़, लगन शाह हॉस्पिटल के सह सचिव मोहम्मद शरीफ राठौड़, मौलाना अबरार अहमद, मौलाना रिजवान अहमद, मौलाना शाकिर अली, शहादत अली गहलोत, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद अकाल, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद उस्मान, शहादत अली टांक, मोहम्मद अयूब गैसावत, हाजी हयात हीरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की अपील

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उमराह यात्रियों से मकराना सहित देश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ करने का आग्रह किया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments