पादूकलां कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का आगाज शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में हुआ। पादूकलां स्थित परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
293 में से 291 विद्यार्थी रहे उपस्थित
परीक्षा कॉर्डिनेटर मनोहर बावरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 293 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 291 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड गाइडलाइन के अनुरूप हुई परीक्षा
केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने जानकारी दी कि परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी तथा परीक्षा प्रभारी संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई तथा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात रहा।
परीक्षा के बाद विद्यार्थियों में संतोष
परीक्षा समाप्ति के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष झलकता नजर आया। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, जबकि कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा के बाद प्रश्नों को लेकर आपस में चर्चा करते दिखाई दिए।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

