सूरतगढ़। श्री माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा होली महोत्सव हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी कमला सारड़ा ने भगवान श्री राधा-कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
रंग-गुलाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात महिलाओं ने धमाल की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को रंगमय बना दिया। महिलाओं ने परस्पर रंग-गुलाल का तिलक लगाते हुए राधा-कृष्ण संग पुष्पों की होली खेली।
कार्यक्रम में आयोजित वन मिनट गेम शो एवं तंबोला प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
नई कार्यकारिणी को सौंपा कार्यभार
मंडल की दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित मधु मूंदड़ा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नव नियुक्त पदाधिकारियों को बैच पहनाकर विधिवत कार्यभार सौंपा गया।
नई कार्यकारिणी में कृष्णा कोठारी को संरक्षक, अंजु राठी को उपाध्यक्ष, अनुजा सारड़ा को सचिव, रेखा सारड़ा को सह सचिव, उर्मिला कोठारी को कोषाध्यक्ष, भव्या डागा को सांस्कृतिक मंत्री एवं वंदना मूंदड़ा को खेल मंत्री नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शालिका सारड़ा, संगीता बागड़ी, अनिता सोमानी, ममता राठी, सुनीता मूंदड़ा, सीमा पेड़ीवाल एवं भाग्यश्री चांडक को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में सचिव अनुजा सारड़ा ने आभार व्यक्त किया। संचालन भव्या डागा ने किया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

