मकराना अब्दुल सलाम
मकराना विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर कर दिया गया है। अब क्षेत्र में कुल 2,68,180 मतदाता पंजीकृत हैं।
शनिवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं ब्लॉक लेवल एजेंट (बीएलए) मौजूद रहे।
बैठक में भाजपा की सुमिता भींचर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के रमेश चौधरी तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाथूराम मेघवाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी दलों को फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रतियां और बिना फोटो वाली सूची की सॉफ्ट कॉपी निशुल्क उपलब्ध करवाई।
एसआईआर के बाद मतदाताओं में बढ़ोतरी
निर्वाचक शाखा प्रभारी भंवराराम मंगावा ने बताया कि एसआईआर ड्राफ्ट रोल में 2,63,553 मतदाता थे।
- फॉर्म-6 के तहत 5,498 नए मतदाता जोड़े गए
- फॉर्म-7 के तहत 871 नाम हटाए गए
अंतिम सूची में कुल 2,68,180 मतदाता दर्ज हुए।
एसआईआर से पहले कुल 2,79,150 मतदाता पंजीकृत थे।
पुरुष-महिला एवं क्षेत्रवार आंकड़े
- पुरुष मतदाता: 1,40,144
- महिला मतदाता: 1,28,036
क्षेत्रवार विवरण:
- मकराना शहर – 79,858
- बोरावड़ – 17,635
- ग्रामीण क्षेत्र – 1,70,687
नाम जुड़वाने की प्रक्रिया जारी
अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से ECINET ऐप या Voters Portal पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा बीएलओ के माध्यम से भी आवेदन संभव है। आपत्ति या अपील की प्रक्रिया की जानकारी भी बैठक में दी गई।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

