सूरतगढ़। वीर तेजाजी जाट संस्थान में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी मनसा राम गोदारा की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके परिजन तथा समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में सचिव मोहन लाल डेलू ने स्व. मंसाराम गोदारा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. गोदारा ने सामाजिक एकता और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे समाज हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर रामकुमार भांभू, पृथ्वीराज जाखड़, बालकृष्ण सारण तथा प्राचार्य हनुमान मील सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्व. गोदारा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा और उनके आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम में उनके सुपुत्र सुभाष गोदारा एवं स्वरूप गोदारा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सभा में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष साहबराम चाहर ने स्व. मनसा राम गोदारा के सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

