Wednesday, February 4, 2026
Homeराजस्थानसूरतगढ़: सैन मंदिर में युवाओं की बैठक, 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर...

सूरतगढ़: सैन मंदिर में युवाओं की बैठक, 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय

सूरतगढ़।
स्थानीय सैन मंदिर परिसर में युवाओं की एक बैठक विनोद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 22 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस पावन अवसर को समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान प्रेम सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि 22 जनवरी को शाम चार बजे महाराणा प्रताप चौक पर भगवान श्रीराम को खीर का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे 22 जनवरी की शाम अपने-अपने घरों में पांच घी के दीपक जलाकर भगवान श्रीराम को अर्पित करें, ताकि धार्मिक वातावरण सृजित हो और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

बैठक में अरुण जैन, राम सिंह सेवटा, महेंद्र निर्वाण, राजकुमार सैन, नितेश बंसल, योगेश स्वामी, किशन स्वामी, हंसराज स्वामी, अंकुर लड़ोईया सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments