सूरतगढ़।
विश्राम मीणा ने शनिवार सुबह सूरतगढ़ पहुंचकर एडीएम कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर सिटी पुलिस द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने एसडीएम, तहसील एवं उपखंड कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में लंबित प्रकरणों पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान में तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर एडीएम दीनानाथ बब्बल, तहसीलदार विनोद कड़वासरा, नायब तहसीलदार अंकित गोदारा, राजियासर नायब तहसीलदार गुलाब नौजल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागीय आयुक्त ने कार्यालयी कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों के सुझाव भी दिए तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

