Monday, October 27, 2025
Homeराजस्थानसूरतगढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, नेताओं ने कहा– संविधान पर...

सूरतगढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, नेताओं ने कहा– संविधान पर संकट, एकजुट हों कार्यकर्ता

सूरतगढ़, श्रीगंगानगर:
राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को सूरतगढ़ की धानमंडी स्थित एक नंबर शेड में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य भारत के संविधान और लोकतंत्र की मूल भावनाओं की रक्षा के लिए जनजागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं श्रीगंगानगर जिला प्रभारी जिया उर रहमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सूरतगढ़ विधायक डूंगराराम गेदर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, पूर्व प्रधान परमजीत रंधावा, पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भाटिया, युवा नेता अमित कड़वासरा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में संविधान पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हमले हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे एकजुट होकर संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता की रक्षा करें।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संविधान को बचाने और जनता की आवाज को बुलंद करने का रहा है। अब समय आ गया है कि हर कार्यकर्ता इस संघर्ष में आगे बढ़े और जन-जन तक संदेश पहुंचाए।

कार्यक्रम के अंत में संविधान की मूल भावना की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments