सूरतगढ़।
सूरतगढ़ में नागरिक संघर्ष समिति (रेल) के बैनर तले रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान यात्री गाड़ियों में लगातार बढ़ रही चोरी, लूटपाट और जहरखुरानी की घटनाओं पर गहरा रोष जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की ठोस कार्रवाई की मांग की।
धरना प्रदर्शन के बाद समिति की ओर से महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में रेलगाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्लेटफार्म पर नियमित गश्त बढ़ाने तथा रात्रिकालीन गाड़ियों के आगमन व प्रस्थान के समय अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।
नागरिक संघर्ष समिति का कहना है कि हाल के दिनों में यात्रियों के साथ आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे आमजन में भय का माहौल बन रहा है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण शर्मा, किशोर गाबा, एडवोकेट राकेश नायक, राधेश्याम उपाध्याय सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में Indian Railways से यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

