पादूकलां। कस्बे और आसपास के गांवों में बुधवार को देव दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिरों में दर्शन करने पहुंची। श्री श्याम मंदिर को रंग–बिरंगी लाइटों से सजाया गया और भव्य श्रृंगार के साथ आरती हुई, जिसमें श्याम भक्तों की भारी भीड़ रही।
घरों में भी मिट्टी के दीप जलाए गए और देवताओं की पूजा कर परिवार की सुख–समृद्धि की कामना की गई। देव दिवाली पर जगह–जगह दीपदान भी किया गया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। कहा जाता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं और घर में दीप जलाने से शुभ फल प्राप्त होता है।
कहा जाता है कि देव दिवाली की रात उत्तर दिशा में दीपक जलाने से धन–लाभ होता है, जबकि दक्षिण दिशा में दीप नहीं जलाना चाहिए। मुख्य द्वार और पश्चिम दिशा में दीपक रखने से सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाकर परिवार, समाज और देश की खुशहाली की कामना की।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

