बारां। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया एवं उनकी धर्मपत्नी उर्मिला जैन भाया ने आज अपने समर्थकों के साथ अंता विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में सघन जनसम्पर्क किया। ग्रामीणों ने भाया जी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और माल्यार्पण, साफाबंदी एवं फलों से सम्मानित किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि ग्रामीण मतदाताओं में भाया जी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रमोद भाया द्वारा अंता विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक धार्मिक और विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि वर्तमान भाजपा शासन में कांग्रेस शासन के दौरान स्वीकृत कार्य या तो बंद हो गए हैं या धीमी गति से चल रहे हैं।

श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बड़वा और मिर्जापुर गांवों में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
आगामी जनसम्पर्क कार्यक्रम:
- प्रमोद जैन भाया: थामली, राजपुरा, मजरावता, तेजगढ़, रीठोद, सायगढ़, भैरूपुरा, कांकरा, कोटडीसूण्डा, उल्थी, बेवड़िया, रेबारपुरा, फूंदाजी की टापरिया, मानपुरा, खेडलीकेशो, टापरिया, तिसाया और पीलियां।
- उर्मिला जैन भाया: बालदड़ा, बालाखेडा और पलायथा।
जनसम्पर्क अभियान से अंता विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क को मजबूती मिली है और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

