जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायत रासला में दिनांक 31 जुलाई 2025 को निदेशक, पशुपालन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार एक नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गांव के मुख्य तालाब “पड़िहारी” पर आयोजित हुआ, जहां विशेष रूप से ऊँटों की जांच, उपचार और टीकाकरण किया गया।

420 ऊँटों का उपचार, रोग निवारण जानकारी दी गई
पशु चिकित्सालय रासला की प्रभारी डॉ. आदित्या कुमारी ने जानकारी दी कि इस शिविर में कुल 420 ऊँटों को कार्मिनाशक दवाइयां दी गईं, जबकि 50 से अधिक रोगग्रसित ऊँटों का उपचार भी किया गया। साथ ही ऊँट पालकों को बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं प्रबंधन के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

राज्य सरकार ऊँट पालकों के साथ
डॉ. आदित्या कुमारी ने विश्वास दिलाया कि राजस्थान सरकार और पशुपालन विभाग ऊँट पालकों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं और समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि इस विरासत प्राणी का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
टीम और स्थानीय सहयोग
इस शिविर को सफल बनाने में पशुधन सहायक प्रमोद लील, छोटू सिंह, गोविंद राम, घनश्याम मीणा तथा पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह भाटी का विशेष सहयोग रहा। शिविर के अंत में पशुपालकों की सहभागिता के लिए ग्राम पंचायत व ग्रामीणों का आभार प्रकट किया गया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

