Wednesday, February 18, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरआयुर्वेद शिविर के तीसरे दिन 20 मरीजों की क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा,...

आयुर्वेद शिविर के तीसरे दिन 20 मरीजों की क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा, 36 बच्चों को स्वर्ण प्राशन

पोकरण, संवाददाता।
आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में उरमूल मरुस्थली बुनकर विकास समिति, पोकरण में चल रहे निशुल्क आयुर्वेद क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में मरीजों ने उपचार का लाभ उठाया।

शिविर प्रभारी डॉ. चारुलता बेगड़ ने बताया कि शिविर में आज 20 पंजीकृत रोगियों की क्षार सूत्र विधि से शल्य चिकित्सा की गई। यह शल्य चिकित्सा बिना चीर-फाड़ की आयुर्वेदिक पद्धति से की जाती है, जिससे मरीजों को अपेक्षाकृत कम कष्ट और शीघ्र राहत मिलती है। शल्य चिकित्सा कार्य सर्जन डॉ. प्रेमसुख और डॉ. केशाराम द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए आयोजित स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में 36 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया गया। वहीं आयुर्वेद की विशिष्ट विधाओं अग्निकर्म एवं विद्धकर्म द्वारा 13 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें कमर दर्द, जोड़ों का दर्द एवं अन्य समस्याओं के मरीजों को राहत मिली।

डॉ. चारुलता बेगड़ ने यह भी बताया कि शिविर में आज तक कुल 962 मरीजों की ओपीडी की जा चुकी है, जिससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में लोग शिविर का लाभ उठा रहे हैं।

इस दौरान आयुर्वेद विभाग जैसलमेर के उपनिदेशक डॉ. ताम्बल राम जुईया ने शिविर का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिविर प्रभारी से शिविर की प्रगति और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।

शिविर प्रभारी डॉ. चारुलता बेगड़ ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निशुल्क परामर्श और उपचार का लाभ उठाने की अपील की है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments