रिपोर्टर: लक्ष्मण राम
मारवाड़ राजपूत सेवा समिति, जोधपुर द्वारा आयोजित राजपूत समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में रामदेवरा की होनहार छात्रा गुंजन तंवर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश व देश स्तर के कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
यह सम्मान समारोह प्रदेश की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, वरिष्ठ आईएएस श्री शक्ति सिंह, पूर्व सांसद श्री मानवेंद्र सिंह जसोल तथा मारवाड़ राजपूत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह खांगटा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजपूत समाज के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे।
12वीं विज्ञान में 95.40 प्रतिशत अंक
रामदेवरा निवासी गुंजन तंवर, सुपुत्री अगर सिंह तंवर (पूर्व छात्रा रामदेव पब्लिक स्कूल, रामदेवरा) ने कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
अन्य छात्राओं को भी मिला सम्मान
इसी समारोह में रामदेव पब्लिक स्कूल की होनहार छात्राएं राधा कंवर एवं मोनिका कंवर तंवर, सुपुत्री कान सिंह तंवर, को भी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
छात्राओं ने व्यक्त किया आभार
सम्मान प्राप्त करने पर छात्राओं गुंजन तंवर, राधा कंवर एवं मोनिका कंवर ने मारवाड़ राजपूत सेवा समिति, राजपूत समाज तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

