पादूकलां। नवनियुक्त ACBEO (ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) गोपाल सिंह चारण ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करते ही चारण ने लांपोलाई स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व भौतिक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य यशवंतसिंह रावत ने ACBEO चारण को पौधारोपण कराया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इसके पश्चात ACBEO गोपाल सिंह चारण ने पादूकलां के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहाँ प्रधानाचार्य जीवणराम बडियासर की उपस्थिति में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, एवं स्वच्छता सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा की गई। साथ ही चारण ने उपस्थित स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.