पादूकलां (नागौर), संवाददाता
कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को गणपति विसर्जन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ हुआ। गणेश पंडाल से निकली भव्य शोभायात्रा मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पद्मावती सरोवर पहुंची। पूरे कस्बे में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंज उठे।

वैदिक मंत्रोच्चारण और महाआरती
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्त डीजे की धुन और झांकियों के साथ झूमते-नाचते हुए तालाब पहुंचे। गणेश महोत्सव समिति ने पद्मावती सरोवर किनारे महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़
इस अवसर पर गणेश महोत्सव समिति अध्यक्ष अर्जुन राम गोदारा, अमरचंद सोनी, रामस्वरूप चौधरी, भंवरलाल गोरा, सरपंच प्रतिनिधि शिवजीराम फडौद, उप सरपंच हरीश सोनी, युवा गौ सेवा संगठन अध्यक्ष सुखदेव गौड़, भनाराम बेड़ा, ईशवर तिवाड़ी, खियाराम लोरा, गजेंद्र गोरा, अरुण उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
दस दिवसीय उत्सव का समापन
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का विधिवत समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।

Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

