नागौर। रिपोर्टर - गिरधारी लाल प्रजापति
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता जीतमल प्रजापति के जन्मदिवस के अवसर पर अजमेर स्थित पार्टी कार्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और जन्मदिन की बधाइयां दीं।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा अजमेर जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री राधेश्याम प्रजापति, और गुड्डा कला निवासी रतनलाल प्रजापति ने भाग लिया। उन्होंने जीतमल प्रजापति को पार्टी का निष्ठावान और विचारशील कार्यकर्ता बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
समिति और समाज से भी मिली शुभकामनाएं
अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने भी जीतमल प्रजापति को व्यक्तिगत रूप से एवं समिति की ओर से शुभकामनाएं भेजीं।
रतनलाल प्रजापति ने कहा कि “जीतमल प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं और पार्टी हित में निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनका योगदान प्रेरणास्रोत है।”
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने जीतमल प्रजापति के स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।

Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

