Sunday, March 1, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरमकराना में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी...

मकराना में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

लोकेशन: मकराना (नागौर)
रिपोर्टर: अब्दुल सलाम मकराना

मकराना के आदर्श नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू, सरिया और अन्य हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


नमाज से लौटते समय हुआ हमला – प्रथम पक्ष का आरोप

अताउर्रहमान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वे अपने परिवार के साथ नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अबुलफजल उर्फ पप्पू तेली, सिकंदर, कबीर अहमद, फैसल, इमरान, फिरोज तेली, अरशद चौधरी, आलम कायमखानी सहित 15-20 लोग कथित रूप से चाकू, सरिया और पिस्टल जैसे हथियारों से लैस खड़े थे।

अताउर्रहमान के अनुसार, आरोपियों ने अचानक उनके परिवार पर हमला कर दिया। अबुलफजल ने उनके बेटे हनान पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसके पेट, कंधे और कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, सिकंदर ने बेटे सोहेल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया, जबकि फैसल ने भतीजे साहिल को भी चोटिल कर दिया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।


दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

दूसरे पक्ष की ओर से अबुलफजल ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपने घर पर बैठे थे, तभी अताउर्रहमान, हनान, मनान, सोहेल सहित अन्य लोग सरिया और लाठी लेकर उनके घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से हमला किया।

अबुलफजल का कहना है कि हमलावर उन्हें जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अलीम और रमजान के हस्तक्षेप से वे बच पाए।


पुलिस कर रही है मामले की जांच

मकराना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments